---Advertisement---

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा , आरोपी युवक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

15 जून 2025*— रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और विशेष वर्गों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एक युवक को भारी पड़ गई। कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी दीपांशु सिंह राजपूत 20 वर्ष निवासी रीवा (एमपी) हाल मुकाम भगवानपुर किराए का मकान रायगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना की लिखित शिकायत भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत रत्न डॉ. अंबेडकर और विशेष समुदायों के प्रति आपत्तिजनक, अभद्र और जातिगत टिप्पणी की थी, जो समाज में वैमनस्य फैलाने वाली थी। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपांशु सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट करने की स्वीकृति दी, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 263/2025, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास), 351(1), 352(2) के अतिरिक्त अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(a) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया , जहां से उसका न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

मामले के विवेचना, आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त की अहम भूमिका रही । रायगढ़ पुलिस सोशल मीडिया पर जातीय, धार्मिक या सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली किसी भी पोस्ट पर सख्त निगरानी रख रही है। इस प्रकार की घृणास्पद टिप्पणियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में समरसता बनी रहे और किसी वर्ग की भावना आहत न हो।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment