---Advertisement---

शासकीय हाई स्कूल सामारुमा में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3558108

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता /प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर आज दिनांक 20.06.2026 शासकीय हाई स्कूल सामारुमा में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

3558117

कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल की स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला यादव, श्री प्रेमदास वैष्णव एवं श्री गुलामन चौहान सहित समाजसेवी श्री प्रदीप धोबा (पुंजीपथरा) तथा स्थानीय पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे हुआ। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का रोली-चंदन का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर आत्मीय स्वागत किया गया।

3558112

तत्पश्चात विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण भी किया गया।अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को नियमित विद्यालय आने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार चौधरी ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।प्राचार्य ने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति की समस्या की ओर जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का ध्यान आकर्षित करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री प्रदीप सोनी जी द्वारा सभी विद्यार्थियों को जलपान कराया गया। समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा शासन के निर्देशानुसार विद्यालय शुल्क संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment