
डेस्क खबर खुलेआम
प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत की। वे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से विभिन्न जिलों के दौरे पर रवाना हुए। सरकार के इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री साय आम नागरिकों से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक किया जाएगा। इस दौरान शासन की योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने और जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह एवं विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए हैं, जो अभियान के समन्वय और क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।











