---Advertisement---

युवक से मारपीट और लूट करने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

रायगढ़, 12 जून 2025 — रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट और लूट की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। घटना बुधवार दोपहर की है जब सक्ती जिले के डभरा निवासी यशवंत बैरागी और उसका साथी जीत सिदार रायगढ़ के लेबर कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त के घर आ रहे थे। रास्ता भटकने पर वे जूटमिल दुर्गा चौक की एक गली में चले गए, जहां चार युवकों ने रास्ता रोककर पैसों की मांग की। मना करने पर दोनों से गाली-गलौज कर मारपीट की गई। इसके बाद जीत सिदार को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गये और फिर ट्रांसपोर्ट नगर रोड की ओर ले जाकर सुनसान जगह पर मारपीट करते हुए मोबाइल से 21 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। घटना के बाद आरोपी बाइक और जीत सिदार का मोबाइल भी अपने साथ ले गए।पुलिस ने पीड़ित युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया और प्रार्थी यशवंत बैरागी की शिकायत पर थाना जूटमिल में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 214/2025 धारा 126(2),119(1),309 (6) 140(2),3 (5) बीएनएस के तहत कायम किया गया ।

जूटमिल थाना प्रभारी ने तत्काल चार टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जल्द ही चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इनमें से दो आरोपी बाल अपचारी पाए गए हैं, जबकि दो युवकों की पहचान मनीष निषाद और लक्ष्मीकांत उर्फ चिंटू यादव के रूप में हुई है। मनीष के पास से लूटी गई बाइक और लक्ष्मीकांत के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:1. मनीष निषाद, पिता सत्यनारायण निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी झोपड़ीपारा कबीर चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़।2. लक्ष्मीकांत उर्फ चिंटू यादव, पिता स्व. प्रमोद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी झोपड़ीपारा कबीर चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़।3 दो विधि के साथ संघर्षरत बालक

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment