---Advertisement---

इंस्टाग्राम मे फिल्टर लगाकर ब्लैकमेलिंग .. फ्रेंडशिप से शुरू .. 5 लड़को को फसाया सम्बन्ध बनाया और फिर ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3609950

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती, मुलाकात, कथित संबंध और फिर ब्लैकमेलिंग का ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आरोप है कि बिलासपुर की एक युवती ने इंस्टाग्राम के माध्यम से कई युवकों से संपर्क स्थापित किया और बाद में उन्हें कथित रूप से ब्लैकमेल करने की साजिश रची। जानकारी के अनुसार, युवती पहले इंस्टाग्राम पर युवकों से दोस्ती करती थी। बातचीत बढ़ने के बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाया जाता था। आरोप है कि मुलाकात के दौरान निजी पलों के वीडियो तैयार किए गए। इसके बाद कथित तौर पर संबंधित युवकों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई और उन्हीं वीडियो को उस फर्जी आईडी से युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया।

3609955

मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती ने पुलिस से शिकायत कर दावा किया कि एक युवक उसे अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम आईडी के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस फर्जी आईडी से वीडियो भेजे जाने की बात कही जा रही थी, उसका संचालन कथित तौर पर युवती के ही मोबाइल फोन से किया जा रहा था। तकनीकी प्रमाण सामने आने के बाद मामला पलट गया और शिकायत कर्ता ही जांच के दायरे में आ गई। पुलिस ने कथित ब्लैकमेलिंग और फर्जी डिजिटल पहचान बनाकर भ्रामक शिकायत करने के आरोप में युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती, फर्जी प्रोफाइल और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के खतरों को उजागर कर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment