---Advertisement---

हाथियों ने चर्च पर बोला धावा , दीवारें तोड़ीं , अनाज को किया चट

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
77029

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय पत्थलगॉव

जशपुर। हाथी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जशपुर जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बिलिक्र्स ईस्टर्न चर्च पर चार हाथियों ने जमकर कहर बरपाया।हाथियों ने चर्च के चारों ओर की दीवारों को बुरी तरह तोड़ डाला और पीछे बने रूम को भी नुकसान पहुंचाया। यहां समाजसेवा कार्य के लिए रखे बर्तन, चावल व खाद्य सामग्री को हाथियों ने खा डाला।स्थानीय लोगों के अनुसार ये हाथी पत्थलगांव से तीन और सीतापुर से एक हाथी होकर पिछले एक सप्ताह से दोकड़ा क्षेत्र में घूम रहे थे। देर रात विचरण करते हुए उन्होंने चर्च को निशाना बना लिया।ग्रामीणों ने शोर-शराबा कर उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथियों ने तब तक काफी नुकसान कर दिया था। रेंजर प्रभावती चौहान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यही चार हाथी इस इलाके में सक्रिय हैं।उन पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। देखे वीडियो

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment