---Advertisement---

सवारी से भरी पिकअप पलटी, दर्जन भर लोग घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लुड़ेग के पास सवारी से भरी तेज रफ्तार कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटने कि जानकारी सामने आई है ।

बताये अनुसार हादसे में पिकअप में सवार हादसे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें पांच पुरुष और सात महिलाएं शामिल बताये जा ज रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक शादी के घरदेखी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लुड़ेग मठ पहाड़ से धर्मजयगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में लुड़ेग के पास पिकअप वाहन अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया।

हादसे के समय वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पिकअप पलटने के बाद कई लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।एक युवती करीब एक घंटे तक पिकअप के नीचे दबी रही।

जेसीबी से पिकअप को हटाकर उसे बाहर निकाला गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों का पत्थलगांव सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment