---Advertisement---

ट्रिपल मर्डर से दहला जिला .. जानलेवा हमले में तीन कि मौत, दो गंभीर .. संदिग्ध भतीजा हिरासत में

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 02 24 12 57 51 83 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

डेस्क खबर खुलेआम

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाल में तड़के करीब 4:30 बजे सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुमर साय के परिवार पर उस समय हमला किया गया, जब सभी सदस्य घर में सो रहे थे।बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अचानक घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों के साथ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

अपडेट – सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार संदिग्ध भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कि जा रही है पुलिस मामले कि जाँच में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment