डेस्क खबर खुलेआम – कल रात्रि करीब 08.00 बजे थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को बंजारी मंदिर के आगे घरघोड़ा मुख्य मुख्य मार्ग पर एक घायल हिरण के पड़े होने की सूचना मिली । थाना प्रभारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे अपने स्टाफ को मौके पर भेजे ।
मौके पर थाना पूंजीपथरा स्टाफ और वनकर्मी पहुंचे, जहां सड़क पार करते किसी वाहन से टकराने से हिरण घायल होकर तड़प रहा था । मौके पर ग्रामीणों की मदद से हिरण का प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद वनकर्मी ने हिरण को अपने कब्जे में लेकर उसका बेहतर उपचार कराया गया और हिरण को वापस वन में छोड़ा गया है ।
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।