पत्थलगांव। जनपद पंचायत चुनाव में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां निर्दलीय प्रत्याशी संजय लहरें के निधन के बावजूद मतदाताओं ने उन्हें सहानुभूति स्वरूप वोट दिया। चुनाव से ठीक एक दिन पहले हृदयघात से उनका निधन हो गया था लेकिन मतपत्र में उनका नाम और चुनाव चिन्ह पहले से दर्ज था।मतदान के दिन लोग जब बूथों पर पहुंचे और संजय लहरें का नाम देखा, तो उनके प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करते हुए 172 मत उनके खाते में डाल दिए। परिजनों ने इन वोटों को आशीर्वाद माना और क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया। संजय अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और चुनावी जज्बा लोगों के दिलों में जिंदा हैं
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।