---Advertisement---

खेत में मिला युवक कि लाश, क्षेत्र मे मची सनसनी …. हत्या कि आशंका

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता पत्थलगॉव

पत्थलगांव शहर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित मैरिज गार्डन के पीछे एक खेत में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत मे मिले लाश कि पहचान मृतक कापू थाना क्षेत्र के रानपुर नवापारा निवासी सुधन दास के रूप में की जा रही है। जो आमा कानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है

क्योंकि युवक के गले में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह भी जताया जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।पत्थलगांव एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना से आमजन में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। अब देखना होगा कि युवक की पत्थलगांव में उपस्थिति और उसकी संदिग्ध मौत के पीछे की सच्चाई क्या है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment