---Advertisement---

युवक कि पेड में टंगी मिली लाश , क्षेत्र में मची सनसनी …. पुलिस जांच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बहनाटांगर के जुनापारा में एक 20 वर्षीय युवक कि पेड़ में टंगी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में. सनसनी मच गई। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहनाटांगर जुनापारा निवासी स्व. दलसिंह सिदार का पुत्र घनश्याम सिदार ने बीती रात तौलिया की मदद से बरगद के पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। देर रात घनश्याम ने घर के पास स्थित पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या कर लिया है. सुबह राहगीरों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी विनीत पांडेय की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पांडेय ने बताया कि मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अकेला रहता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment