इस पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर , सरपंच के बेटे के नाम पर कर रहे फर्जी आहरण , संरक्षक कौन ??

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabar khuleaam

रायगढ़/पुसौर =पंचायती राज एक अहम व्यवस्था है। पंचायतों से ही गांवों के विकास की रूपरेखा तैयार होती है। गावों में विकास कार्य करवाने में पंचायतें ही अहम भागीदारी निभाती हैं। यह सही है कि पंचायतों की ओर से करवाए जा रहे कार्यो से गांव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन एक ओर जहां विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं, प्रतिनिधियों की ओर से कई प्रकार के घोटाले भी समय-समय पर उजागर होते रहते हैं। ऐसे में पंचायतों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी हैं?जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पुसल्दा मे सरपंच श्रीमति राजकुमारी पटेल व सचिव घनश्याम निषाद के द्वारा शासकीय कार्यों के 14 वे वित्त व 15 वे वित्त की राशि का सरपंच अपने पति व बेटे के नाम पर मनमाना आहरण किया गया हैयह जानकारी ऑनलाइन रिकॉर्ड से मिली है 14 वे व 15 वे वित्त की राशि सरकार द्वारा सीधे पंचायत के खाते में ग्राम पंचायत की मूलभूत आवश्यकताए पानी बिजली शिक्षा सड़क नाली अन्य कार्यों के राशि दी जाती है दरअसल, यह मामला जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पुसल्दा का है। ग्राम पंचायत पुसल्दा ग्राम पंचायत पुसल्दा मे सरपंच श्रीमति राजकुमारी पटेल व सचिव घनश्याम निषाद ने अपने पति भागीरथी पटेल और सरपंच पुत्र संजीव पटेल को फर्जी वेंडर बना कर ग्राम पंचायत के 14 वे वित्त व 15 वे वित्त की लगभग 12 लाख 50000 हजार राशि का आहरण कर ग्राम के विकास को अवरूद्ध किया है और सीधे सीधे ग्राम वासियों भरोसे विश्वास के साथ छल किया है मजे की यह है कि जब से ग्राम पंचायत पुसल्दा मे सरपंच पद का पदभार संभाले हैं तब से ही ग्राम के विकास की ओर कम ध्यान देकर अपने विकास को ज्यादा ध्यान दिया। जिसमें सीईओ. के मुख्य संरक्षण मे सरपंच श्रीमति राजकुमारी पटेल व सचिव घनश्याम निषाद के हौसले बुलंद है जिसे जनता ने अपने ग्राम विकास के लिए अपना प्रतिनिधि बनाया उसीने उनके पीठ पर विश्वशघात का खंजर खोप कर लहूलुहान कर अपना विकास किया। यहा सरपंच श्रीमति राजकुमारी पटेल व सचिव घनश्याम निषाद ने पंचायती राज का खुल कर मजाक किया है और बनाया है और उनके इस भ्रष्टाचार में सरकारी तंत्र के लोगो ने भी खुल कर साथ दिया है उनकी की भी कहानी लंबी है । क्यों आज भी ग्राम पंचायत विकास से कोसों दूर है। यदि ग्राम पंचायत पुसल्दा सरपंच के 14वे वित्त व 15 वे वित्त की जांच कराई जाये तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा

ये है सरपंच पुत्र संजीव पटेल के नाम पर आहरण

14वें वित 2021-22 1. जून – 15/6/2021= संजीव पटेल = 52,3162. जुलाई – 22/07/2021= सजीव पटेल= 94,710 3. जुलाई – 22/07/2021= संजीव पटेल = 31,1004. जुलाई- 26/07/2021=संजीव पटेल= 8,2505. जुलाई- 26/07/2021संजीव पटेल= 4,0006. जुलाई- 26/07/2021संजीव पटेल= 5,5007. जुलाई- 26/07/2021संजीव पटेल= 21,2008. जुलाई- 26/07/2021संजीव पटेल= 4,2009. जुलाई- 26/07/2021संजीव पटेल= 17,80010. अगस्त = 13/08/21संजीव पटेल= 15,00011. अगस्त = 13/08/21संजीव पटेल= 26,40012. अगस्त = 13/08/21संजीव पटेल= 26,40013. अगस्त = 13/08/21संजीव पटेल= 7,00014, अगस्त = 20/08/2 1संजीव पटेल= 9,80015. अक्टूबर = 04/10/21संजीव पटेल=10,00016. अक्टूबर = 04/10/21संजीव पटेल = 5,00017. अक्टूबर = 04/10/21संजीव पटेल= 10,000

15वें वित 2022 -23 1. मई -30/ 5 /2022 =संजीव पटेल= 10,1002. सितंबर -21.9.2022 संजीव पटेल = 15,0003. सितंबर -21.9.2022 संजीव पटेल = 25,0004. सितंबर -21.9.2022 संजीव पटेल = 8,0005. अक्टूबर- 27.10.2022 संजीव पटेल= 27,0006. नवंबर 30. 11. 2022 संजीव पटेल = 38,0007. नवंबर 30. 11. 2022 संजीव पटेल = 21,0008. दिसंबर 3.12.2022 संजीव पटेल = 21,000 9. फरवरी 14. 2.2023 संजीव पटेल =43,00010. फरवरी 14. 2.2023 संजीव पटेल = 20,000 *वर्ष 2023-24*1. जून 28. 6. 2023 संजीव पटेल =49,2502. जून 28. 6. 2023 संजीव पटेल= 49,4003. अक्टूबर 26. 10. 2023संजीव पटेल= 10,2004. अक्टूबर 26. 10. 2023संजीव पटेल=21,5005. अक्टूबर 26. 10. 2023संजीव पटेल= 11,5006. अक्टूबर 26. 10. 2023संजीव पटेल=48,750 7. अक्टूबर 26. 10. 2023संजीव पटेल= 10,000 *15वें वित सरपंच पति भागीरथी पटेल के नाम पर आहरण वर्ष 2022-23*1. जुलाई 12.7.2022 भागीरथी पटेल = 21,7902. जुलाई 12.7.2022 भागीरथी पटेल =100,0003. . जुलाई 12.7.2022 भागीरथी पटेल =100,0004. जुलाई 15.7.2022 भागीरथी पटेल =100,0005. जुलाई 15.7.2022 भागीरथी पटेल =100,0006. अक्टूबर 27. 10. 2022भागीरथी पटेल = 20,1007. जनवरी 18.1. 2023 भागीरथी पटेल= 20,000 *वर्ष 2023-24* 1.जून 28.6. 2023 भागीरथी पटेल= 12,500 *यह होते हैं वेंडर के नियम*= जब भी व्यक्ति या फर्म अपनी दुकान की सामग्री यदि ग्राम पंचायत में सप्लाई करना चाहता है तो उसे सबसे पहले जीएसटी नंबर लेना पड़ता है उसके बाद जिला पंचायत मे आवेदन होता है फिर वह आवेदन जनपद आता है यहां जनपद के अधिकारी उनकी सामग्री का सत्यापन करते हैं वही पंचायती राज अधिनियम के अनुसार ग्राम पंचायत के सरपंच के रिश्तेदार किसी तरह का आर्थिक लाभ नहीं ले सकते हैं.

क्या कहते हैं सरपंच श्रीमति राज कुमारी पटेल ग्राम पंचायत पुसल्दा = ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि मुझे धारा 40 के विषय में कोई ज्ञान नहीं है सचिव ने कहा जीएसटी बिल लगाना है तो हमने लगा दिया बाकी सचिव ने जैसा कहा वैसा हमने किया बाकी आगे सचिव समझेंगे

क्या कहते हैं ग्राम पंचायत सचिव = ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम निषाद ने कहा कि मुझे पंचायती राज अधिनियम की सारी जानकारी है और मेरे जानकारी में सरपंच पति और सरपंच पुत्र के नाम पर 15 वित्त और 14 वित्त की राशि का आहरण किया गया है जो होगा देखा जाएगा

भ्रष्टाचार किस चरम पर है जनपद पंचायत पुसौर में

14वे वित्त व 15 वे वित्त की राशि किस किस कार्यों के लिए आहरण किया गया है अगले अंक में विस्तार से* *इस भ्रष्टाचार में जनपद पंचायत के किन-किन अधिकारी सम्मिलित है उनका भी नाम उजागर किया जाएगा अगले अंक में ……

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment