---Advertisement---

जंगली जानवर के मांस पकाने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2826979

खबर खुलेआम

रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ रायगढ़ वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र रायगढ़ में 16 अप्रैल को ग्राम देलारी में वन्यप्राणी का मांस पकाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उप वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी पत्र के आधार पर संबंधित मकानों की विधिवत तलाशी ली गई।
वन मंडलाधिकारी रायगढ़ वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान अलग-अलग आरोपियों के घरों से पकाया हुआ वन्यप्राणी मांस बरामद किया गया। इसमें आत्माराम पिता धनीराम के घर से 0.400 किग्रा, हरिशंकर वल्द लक्ष्मीनारायण साव के घर से 1.400 किग्रा तथा तरूण वल्द त्रिनाथों के घर से 0.500 कि.ग्रा. पका हुआ मांस जब्त किया गया। वहीं चौथे आरोपी मोतीराम वल्द बुद्धराम राठिया के घर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 1 कि.ग्रा.मांस को पहले ही पकाकर खा लिया गया था, जिसकी पुष्टि उनके बयान से हुई। इस पूरे मामले में वन विभाग द्वारा पीओआर प्रकरण क्रमांक 7541/08 दिनांक 16 अप्रैल 2026 दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment