कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी किया – छग के रायगढ़ से मेनका , बिलासपुर , कांकेर सहित…..

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240326 WA0062 1

डेस्क खबर खुलेआम

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 5 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ की चार सीटों के अलावा तमिलनाडु की एक सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जारी सूची के अनुसार रायगढ़ लोकसभा सीट से डॉक्टर मेनका देवी सिंह, सरगुजा से शशि सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से बिरेश ठाकुर को टिकट दी गई है।

IMG 20240326 WA0065

इसके अलावा तमिलनाडु से एडवोकेट आर सुधा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 6 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी, दूसरी सूची में असम, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित उत्तराखंड जैसे राज्यों में 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई, जिसके बाद एक सीट बस्तर से कवासी लखमा को टिकट दी गई। वहीं आज छत्तीसगढ़ की बाकी बची चार सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment