---Advertisement---

सौर ऊर्जा में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4312632

डेस्क खबर खुलेआम

मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य, अब तक 95 हजार घर सौर ऊर्जा से रोशन — 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन की तैयारी

रायपुर, 23 अगस्त 2026। सौर ऊर्जा को भविष्य की ऊर्जा बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ भी अपनी सौर ऊर्जा की अपार संभावनाओं का उपयोग करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत कर रहा है।95 हजार घरों की छतों पर पहुंची सौर ऊर्जामुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को छत्तीसगढ़ में उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 95 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। मार्च 2027 तक यह संख्या बढ़ाकर 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं 3 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। डीएमएफ क्षेत्रों में अनुदान की अंतर राशि डीएमएफ से उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है।ऊर्जा क्षेत्र में 3.50 लाख करोड़ के एमओयूमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में पहले से ही मजबूत स्थिति में है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 3.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं, जिनसे भविष्य में लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले समय में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। यह भारत को वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण योगदान का आधार बनेगा।सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन रही नारी शक्तिमुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार का नया क्षेत्र भी बन रही है। प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब सोलर वेंडर के रूप में आगे आकर हितग्राहियों के घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 लाख 82 हजार स्व-सहायता समूहों से 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं और 13 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सौर ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों से महिलाओं को जोड़कर रोजगार, स्वरोजगार और आयवृद्धि के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।सिंचाई में भी बढ़ रहा सौर ऊर्जा का उपयोगसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सूर्य ऊर्जा का असीम स्रोत है और इसका अधिकतम उपयोग कर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग ढाई लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं।उन्होंने कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग का और विस्तार करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों के ऊर्जा खर्च में कमी आएगी और उन्हें दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।विधायक पुरंदर मिश्रा ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।‘संवाद’ से मिलेगी सौर ऊर्जा को नई दिशाछत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि ‘संवाद’ कार्यक्रम उद्योगों, वेंडर्स, वित्तीय संस्थाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को एक मंच पर लाने का प्रभावी माध्यम बना है। इससे प्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सोलर उद्योगों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने सोलर पैनल, उपकरणों और नवीन तकनीकों की जानकारी ली। साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया। डायरेक्टरी में प्रदेशभर के पदाधिकारियों एवं वेंडर्स के संपर्क विवरण के साथ शासन की ऊर्जा संबंधी योजनाओं की जानकारी संकलित की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर सोलर, हर घर ऊर्जा आत्मनिर्भर’ का संकल्प छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की नई राह पर ले जाएगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment