---Advertisement---

CG बोर्ड 10 वीं 12 वीं बोर्ड के नतीजे 9 मई को इतने समय होगा जारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240508 WA0065

डेस्क खबर खुलेआम

हिरालाल राठिया

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल गुरुवार 9 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने जा रहा है। इस आदेश की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने दी है। बता दें कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक किया गया। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था।

कल दोपहर 12:30 पर जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहले ही बताया था कि, तीसरे चरण के चुनाव के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। आज जारी पत्र के बाद यह तय हो गया है कि, कल दोपहर 12.30 बजे नतीजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में जारी किए जाएंगे परिणाम। माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू घोषित करेंगी परिणाम। अचार संहिता की वजह से इस बार शिक्षा मंत्री शामिल नहीं होंगे।

पिछले साल से पहले आ रहे नतीजे(CG Board Result 2024)
माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि, रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। ये नतीजे CGBSE के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। cg बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक किया गया। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था। दोनों कक्षाओं के कुल 7 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है, जिसमें 12वीं से 4 लाख और 10वीं के करीब 3 लाख छात्र शामिल हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment