---Advertisement---

नहाने गया ….. सांप के काटने से युवक की मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

जशपुर जिले के कोतबा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सरकारी क्वार्टर में रहने वाले अनूप पवन खलखो की सर्पदंश से मौत हो गई।जानकारी अनुसार मृतक पवन खलखो जशपुर के पाकरटोली निवासी और अपनी पत्नी के साथ कोतबा हाई स्कूल के शिक्षक क्वार्टर में रह रहा था। उसकी पत्नी सहायक शिक्षक (ग्रेड-3) के पद पर कार्यरत घटना सुबह लगभग 7:30 बजे की है जब अनूप बाथरूम में नहा रहा था।नहाने के समय एक विषैले सांप ने उसे काट लिया।

घायल अवस्था में युवक किसी तरह बाहर आया और घटना कि जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में उसे कोतबा हॉस्पिटल ले जाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment