---Advertisement---

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान के मुख्य अतिथि सालिक साय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश .. कहा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2466900

डेस्क खबर खुलेआम

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत कोतबा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 15–16 मार्च 2026 को धर्मशाला भवन में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन और संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही सशक्त बनता है, इसलिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।इस दौरान पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला।

2466634

मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि “हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।”उन्होंने आगे कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक संगठन पूर्ण रूप से सशक्त नहीं हो सकता।”सालिक साय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें तथा हर घर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। उनके साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर भगत, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महामंत्री भानु प्रताप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा, हेमवती भगत, जयशंकर झांप, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, हेमसागर गुप्ता, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, कैलाश यादव, अजय गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment