भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आमसभा को किया संबोधित ,कांग्रेस के वादा खिलाफी और जनता के साथ धोखा देने व छल करने का गंभीर आरोप भी लगाए

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000571042
1000571046
1000571042 1
1000571054
1000571050

जशपुर –: पत्थलगांव के हाई स्कूल मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के तीनों विधानसभा प्रत्यासियों के पक्ष में समर्थन का मांग करते हुवे श्री नड्डा ने भरोसे की गारंटी भाजपा के घोषणा पत्र पर भी प्रकाश डाला।इस दौरान कांग्रेस की बिदाई है बेटी मैदान में आई है का नारा भी जमकर लगाया गया।ज्ञात हो कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की अधिकृत प्रत्यासी श्रीमती गोमती साय के पक्ष में आम सभा को संबोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पत्थलगांव के हाई स्कूल मैदान पहुंचे।यहां आम सभा को संबोधित करते हुवे जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर वायदाखिलाफी और जनता के साथ धोखा देने व छल करने का गंभीर आरोप लगाया।इस दौरान श्री नड्डा ने कांग्रेस पर गत 40 सालों में जरा भी विकास नहीं करने का भी आरोप भरे मंच से लगाते हुवे खुली चुनौती दी कि कांग्रेस के लोग या उनके विधायक खुले मंच में आकर अपने एक भी विकास कार्य को बताएं जबकि भाजपा ने यहां अनेकों विकास के कार्य किए है,जिनमें प्रमुख रूप से जशपुर जिले के लिए 236 करोड़ रुपए स्वास्थ , एकलव्य स्कूल ,भारत माला परियोजना सहित अन्य चीजें भी भाजपा की ही देन है।श्री नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा का विधायक यहां से जीतने और भाजपा की सरकार राज्य में बनते ही पहली बैठक में 18 लाख मकानों को स्वीकृति दिया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुवे श्री नड्डा ने आगे कहा कि चुनाव की बेला में अपने भविष्य का फैसला क्षेत्र की जनता खुद करे और योग्य उम्मीदवार के पक्ष में अपना फैसला दे। कांग्रेस का मतलब लूट, भ्रष्टाचार, अत्याचार, धोखा, अनाचार, विनाशकारी नीति और परिवारवाद वंशवाद है,यही कांग्रेस की पहचान है।जबकि भारतीय जनता पार्टी का मतलब है विकास,तरक्की लोगों का सम्मान, समाज सेवा के लिए कार्य करना,लोगों के हितों के लिए कार्य करना,विकास को आगे बढ़ाना।

1000571310

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment