
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर।सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपा सट्टे का काला सच आखिरकार बेनकाब हो ही गया। रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो इन्फ्लुएंसर की आड़ में पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।आईपीएल मैचों के दौरान मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाने की सूचना पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने जाल बिछाया और कार्रवाई शुरू की। पहले रायपुर में एक आरोपी पकड़ा गया, फिर पूछताछ की कड़ियों ने मामला महाराष्ट्र, उड़ीसा और गोवा तक पहुंचा दिया। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी— 10 लैपटॉप 87 मोबाइल फोन 1.95 लाख रुपये नगद 72 एटीएम कार्ड राउटर, एलईडी, कार सहित करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त। पुलिस टीम ने मुंबई में दबिश देकर बाबू खेमानी समेत तीन आरोपियों को पकड़ा, वहीं गोवा में संचालित पैनल से चार और आरोपी गिरफ्तार किए गए। जांच में सामने आया कि यह गिरोह देशभर में फैले एजेंटों के जरिए बैंक खातों और आईडी का जाल बिछाकर सट्टे का कारोबार चला रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबू खेमानी अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल कर बड़े सट्टेबाजों तक पहुंच बनाता था। पहले “मेट्रो”, “कलर 777” और “क्लासिक X99” जैसे एप चलाए, फिर पुलिस दबाव के बाद “3Stumps” और “55 एक्सचेंज” नाम से नया नेटवर्क खड़ा किया। मामले में दुबई और थाईलैंड तक के कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ियों को खंगाल रही है।सख्त कार्रवाई के संकेतरायपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई से साफ है कि ऑनलाइन सट्टा गिरोहों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी (मुम्बई से) -1. गुलशन उर्फ बाबू खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी उम्र 32 साल निवासी मकान नंबर 11 मारूति इन्क्लेवा एम्स अस्पताल के बाजू में थाना आमानाका रायपुर।2. रोहित सिंह पिता चंद्रभान सिंह उम्र 26 साल निवासी ढ़ाचा भवन टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।3. विशाल कश्यप पिता स्व. विजय प्रताप कश्यप उम्र 27 साल निवासी सतनामी पारा टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।
गिरफ्तार आरोपी (गोवा से) -1. लक्ष्मण ढ़ोबर पिता महादेव ढ़ोबरे उम्र 45 साल निवासी लालगंज मेहंदी बाग रोड नागपुर (महाराष्ट्र)।2. आशीष जाधव पिता गजानंद जाधव उम्र 29 साल निवासी ग्राम मुनगा तह. आकोट जिला अकोला (महाराष्ट्र)।3. रंजीत कुमार पासवान पिता लम्बू पासवान उम्र 28 साल निवासी ग्राम कोहरई थाना परशुरामपुर जिला बस्ती (उ.प्र.)।4. वैभव खण्डेलवाल पिता ऋषि खण्डेलवाल उम्र 37 साल निवासी 303 भवानी काम्पलेक्स वथौरा चौक थाना वथौरा नागपुर (महाराष्ट्र)।












