---Advertisement---

बाप ने बेटे पर किया चाकू से हमला , आरोपी पिता गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

रायगढ़, 21 जून 2025 को चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक पिता द्वारा अपने ही बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 18 जून 2025 की दोपहर की है। आहत विश्वनाथ निषाद (उम्र 25 वर्ष) के बड़े भाई बिहारी लाल निषाद (27 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका छोटा भाई विश्वनाथ अपने मकान की छत की मरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान पिता नकुल निषाद (उम्र 55 वर्ष) ने विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि केवल अपने घर की मरम्मत करवा रहे हो, मेरे घर की नहीं। गुस्से में आकर नकुल निषाद ने घर में रखे चाकू से विश्वनाथ के गले पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना चक्रधरनगर में आरोपी नकुल निषाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 109(1), 296, 351(3) बीएनएस (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment