---Advertisement---

ऑटो किराया को लेकर कलेक्टर रायगढ़ ने कहा , इन जगहों पर……

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़, 20 मई 2025/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को रेलवे स्टेशन और मेडिकल कॉलेज से निर्धारित ऑटो किराए की दरें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल तथा शहर के अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर चस्पा करने के लिए कहा, ताकि लोगों को इसको लेकर जानकारी हो। उन्होंने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए रायगढ़ के साथ अन्य सभी ब्लॉक में जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध जानकारी ली। बताया गया कि ब्लॉक्स में भी नंबर प्लेट लगाने फिटमेंट केंद्र खोला गया है। नियमित रूप से कैंप लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर चतुर्वेदी ने रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम आवास निर्माण के प्रगति के बारे में चर्चा की गई। कलेक्टर चतुर्वेदी ने सभी सीईओ जनपद को नियमित रूप से आवास निर्माण की फील्ड में जाकर निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि आवासों का निर्माण तेजी से पूर्ण किया जाए। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जनसमस्या निवारण पोर्टल्स पर आए आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की अद्यतन स्थिति के बारे में जाना। कलेक्टर चतुर्वेदी ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आगामी मानसून में वृक्षारोपण को लेकर विभागीय तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि सभी विभाग पौधरोपण के लिए स्थल चयन के अपनी तैयारी पूरी रखें। बारिश शुरू होते ही प्लांटेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग से गर्भवती महिलाओं के सर्वे कर जानकारी एकत्र करने की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में पूरे जिले में गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन का काम पूरा कर लिया जाए। जिससे उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग और काउंसलिंग के साथ जरूरी जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन की समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के द्वारा सेंटर के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। कलेक्टर चतुर्वेदी ने सेंटर में प्राप्त प्रकरण, उसके निराकरण, उपलब्ध कराया गया परामर्श, विधिक एवं चिकित्सीय सहायता के बारे में जानकारी ली। सेंटर के निर्माणाधीन भवन को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर चतुर्वेदी ने इसके साथ ही यहां कार्यरत सेवा प्रदाताओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि सेंटर का संचालन व्यवस्थित और अच्छे तरीके से किया जाए। पीडि़त महिलाओं की यथासंभव सहायता सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment