---Advertisement---

अज्ञात व्यक्ति के लगाई आग में गौ वंश कि हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabar khuleaam

गणेश भोय तमता

तमता l पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत बालाझर के बगलता राउत पारा में मंगलवार दोपहर क़रीब 12 बजे की घटना बताई जा रही है l ग्रामीण हुलेसवर यादव ने बताया कि उसके घर के क़रीब खेतों में मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति ने महुआ के पत्तों में आग लगाने के बाद जलते हुए आग को यूं ही छोड़ कर भाग गया l जिसमें आग की लपटों में पूरा छेत्र में आग फैल गया जहां खेतों के मेडो में बड़े बड़े सूखे लकड़ी, घास जल के खास हो गए l वहीं हुलेसवर यादव का बैल खेत में चारा चर रहा था तभी अचानक चारों तरफ से आग के लपटों के बीच फस गया और आग में बैल का शरीर बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई ल

हुलेसवर यादव ने बताया कि आग की लपटे इतनी तेज थी कि वह आग ग्रामीण सनक साय के पैरावट में भी पहुंच गई और सभी पैरा जल कर खाक हो गया l उन्होंने बताया कि पैरावट में पैरा 2 ट्रैक्टर से ज्यादा मात्रा में था जिसको अपने बेलों व गायों के खाने के लिए साल भर के लिए रखे हुवे थे l ग्रामीणों ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया हुलेसवर यादव ने बताया कि आग की लपटे देख कर हम सब डर गए थे जिसके बाद घर के आसपास रखे सभी सुखी लकड़ी, पत्ते आदि को सभी के मदद से हटाया तभी आग दूसरे ओर चला गया और आस पास के घरों को कोई नुकसान नहीं हुआ lआपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ का सीजन आते ही महुआ के पेड़ के नीचे सूखे पत्तो को आग लगाकर छोड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है l जिसकी भारी नुकसान वन विभाग को भुगतनी पड़ती है l और महुआ सीजन आते ही जंगलों में आग लगने की खबर अकसर देखने को मिलता है l

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment