---Advertisement---

मूंगफली चोरी …. झापड़ और लात घुसे के साथ डंडे से पीटा …. हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabr khuleaaam

मूंगफली चोरी का आरोप लगाते हुए एक सिरफिरे शख्स ने युवक की गाल पर न केवल तमाचा जड़ा, बल्कि डंडे से इस कदर धुनाई की कि सिर फूटने पर उसकी जान ही निकल गई,मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में कत्ल का यह लोमहर्षक वारदात शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है,पुलिस ने हत्या के मुल्जिम को गिरफ्तार किया है।

दरअसल जिला मुख्यालय से तकरीबन 22 किलोमीटर दूर ग्राम सपनई में इस हत्याकांड से दहशत का माहौल है, ग्राम सपनई के बीच बस्ती में रहने वाले आरोपी बसंत सिदार के द्वारा गांव के ही फिटिंग पारा निवासी चेतन सिंह धनवार को मूंगफली चोरी करने का आरोप लगाकर झापड़ मार दिया यही नहीं विवाद बढ़ने पर डंडे से सिर में जोरदार प्रहार भी कर दिया। नतीजतन बुरी तरह जख्मी युवक के प्राण पखेरू उड़ गए,वही जब मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो चक्रधर नगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला अपने टीम के साथ ग्राम सपनई पहुचें,और मौका मुआइना कर शव को कब्जे मे लेकर अपनी कार्यवाई शुरू की,पुलिस जाँच के दौरान वारदात के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के द्वारा कथन दिए जाने पर आरोपी के मेमोरेंडम कथन पर डंडा जब्त कर आरोपी बसंत सिदार गिरफ्तार को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment