---Advertisement---

बड़ी मात्रा में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

30 सितंबर 2024 को थाना तमनार की पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान शराब रेड कार्रवाई की गई। तमनार, गोहडीडीपा, महलोई, समकेरा, खुरूसलेंगा, लमडांड और हमीरपुर की ओर पेट्रोलिंग टीम, रवाना हुई थी जिन्हें मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी में भरकर महुआ शराब का अवैध परिवहन कर रहा है और खुरूसलेंगा से धौराभांठा की ओर जा रहा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम ने हमीरपुर से धौराभांठा रोड पर ग्राम लमडांड के पास संदेही व्यक्ति को रोका। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राजेश खडिया झरना, थाना तमनार, बताया। जांच में उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई लगभग *40 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8000 रुपये आंकी गई। राजेश खडिया इस शराब को अवैध रूप से बेचने ले जा रहा था। आरोपी राजेश खडिया के खिलाफ मामला दर्ज कर थाना तमनार में कानूनी कार्रवाई की गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment