---Advertisement---

पार्षद कार्यालय में गाली गलौच और तोड़फोड़ .. महिला आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260827 WA0066

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर / 25 अगस्त 26 को प्रार्थी मनीष बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 25.08.2026 को शाम करीबन 04.00 बजे पार्षद कार्यालय झण्डा चौक पंडरी रायपुर के बाहर खड़ा था उसी समय गीता बाई नाम की महिला आई और इसके भाई कैलाश बेहरा को गंदी गंदी गाली देकर पत्थर से पार्षद कार्यालय में मारी जिससे कार्यालय के दरवाजा में लगा कांच टूट गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 448/2026 धारा 296, 324(3) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपिया गीता बाई को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपिया के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है l आरोपी को कुछ दिन पूर्व थाना देवेन्द्र नगर में गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है l महिला के आदत में सुधार न होने के कारण आरोपी महिला के विरुद्ध श्रीमान डीसीपी मध्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष धारा 129 बीएमएसएस के तहत इस्तगासा पेश किया गया है l

4344412
Screenshot 2026 08 27 19 03 07 46 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment