---Advertisement---

नहाने गई महिला कि नदी में डूबने से हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 10 बजे केलो नदी में नहाते समय एक महिला कि मौत हो गई है मृतक कि पहचान मधु मालती पिता चंद्रशेखर खुराना 27 साल के रूप में कि गई। पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकालकर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि मृतका मधु मालती की शादी तीन साल पहले हुई थी जिसके बाद अपने मायके हिर्री सारंगढ़ आ गई थी, जहा से पूरा परिवार कमाने खाने के लिये रायगढ़ आ गये थे और जूटमिल क्षेत्र में किराये में रहते थे, जहां मृतका के पिता चंद्रशेखर आटो चलाता था और बाकी लोग अलग-अलग काम करते थे।

परिजनों ने बताया कि उन्हे नवापाली में स्थित एक ढाबा में काम मिलने के बाद पूरा परिवार नवापाली गांव में स्थित ढाबा में शिफ्ट हो गए थे। जहां ढाबा में रहते थे वहीं खाना पीना करते थे। मृतका आज सुबह अपनी मां के साथ नहाने केलो नदी गई थी जहां उसकी मां नहा कर चले गई और उसकी बेटी नहा रही थी इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। बेटी के नहीं वापस नहीं आने से महिला को ढूंढने निकले थे। परिजन नदी में आये देखे तो नदी में महिला कि लाश तैर रही थी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment