---Advertisement---

जंगली हाथी ने तीन महिलाओं को उतारा मौत के घाट

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabar khuleaam

रिपोर्ट हीरालाल राठिया

लैलूंगा कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जंगली हाथी ने गुरुवार को दो अलग अलग घटना में तीन महिलाओं की पटक पटक कर जान लें ली । एक ही दिन में तीन महिलाओं की हाथी के हमले में मौत के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। अपनें झुंड से भटके इस हाथी ने शहर में भी जमकर उत्पात मचाने के साथ साथ ग्राम मै भी किसानों की फसलों को जमकर नुकसान पहुंचा कर तबाही मचा रहा है।क्या कहते हैं अधिकारीकटघोरा डी एफ ओ कुमार निशांत ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मण्डल के रलिया गांव में गुरुवार सुबह जंगली हाथी देखा गया। रिहायशी ईलाके में घुसने के साथ ही हाथी आक्रामक हो गया है,

जिसने ग्राम रलिया में मॉर्निंक वॉक पर निकली एक महिला पर हमला कर दिया। महिला का नाम गायत्री राठौर था। हाथी के हमले में गंभीर रुप से घायल महिला को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हाथी के हमले में कुछ मवेशियों की भी जान चली गई है।शहर के अंदर घुसकर मचाया आतंकजंगल से निकलकर ये हाथी रिहायशी इलाकों में भी घुस गया।रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले इस हाथी ने दिनभर उत्पात मचाया। वन विभाग का अमला उस पर नजर रखा हुआ था। बावजूद इसके देर रात खैरभवना गांव निवासी मंतराम चौहान की पत्नी और बहन को जंगली हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। दोनों महिलाएं शौच के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग और प्रशासन की टीम ग्रामीणों से निरंतर सतर्क कर रही है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निरंतर हाथी पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए मुनादी करा दी गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment