---Advertisement---

ढाबा में व्हिस्की जैसे अंग्रेजी शराब कि बड़ी खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 14 जून 2025 — रायगढ़ ज़िले के छाल थाना क्षेत्र में अवैध शराब और कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में 13 जून 25 को थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम हाटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। टीआई मोहन भारद्वाज को सूचना मिली थी कि *घासी ढाबा* के पीछे एक युवक ने शराब छिपाकर रखी है और बिक्री की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो वहां से मिला:* McDowells No.1 व्हिस्की– 10 बोतल * गोवा व्हिस्की – 90 पाव* Sterren 8 बियर – 10 बोतल (650 ml), * Medusa बियर – 10 बोतल (650 ml)

कुल जब्त शराब– 36.7 लीटर कुल कीमत – ₹22,300 पकड़े गए आरोपी की पहचान लखन लाल सोनी (उम्र 27 वर्ष, निवासी हाटी सिदारपारा, थाना छाल) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना छाल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, एएसआई शिवकुमार खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे और आरक्षक भागवती लक्ष्म व महेन्द्र पाण्डेय की अहम भूमिका रही। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर आगे भी पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment