---Advertisement---

बुआई कर रहे किसान परिवार पर गांव के दर्ज़न भर दबंगो का हमला …… मारपीट कर ट्रेक्टर को किया आग के हवाले , थाने में मामला दर्ज़

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

बीते दस जून मंगलवार की दोपहर तक़रीबन तीन बजे लैलूंगा थाना क्षेत्र के तोलमा थोपापारा से घातक हथियारबंद तक़रीबन दर्ज़नभर लोगों द्वारा अपनी ज़मीन में ट्रेक्टर से जोताई बोवाई कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला किये जाने की ख़बर निकलकर आई है, जानकारी अनुसार घटना के पीड़ित पक्ष से निकोलस टोप्पो, जॉनसन टोप्पो, निराली टोप्पो और नवियुस टोप्पो को चोटें भी आई हैं। लैलूंगा थाने में पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों बीडीसी तोलमा अब्राहम टोप्पो, पादरी/पास्टर आमोश टोप्पो, इग्नेश टोप्पो, अरुण टोप्पो, अभिशय टोप्पो, सिलास टोप्पो के ख़िलाफ़ बीएनएस की अलग अलग धाराओं के तहत् मामला दर्ज़ कर लिया है, घायलों का रायगढ़ के अस्पताल में ईलाज जारी है।

बता दे कि पूरा मामला तोलमा थोपापारा की खसरा नंबर 990 की 5.7600 हेक्टेयर यानि तक़रीबन 14 एकड़ कृषि भूमि से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसका सीमांकन 2024 में करवाया गया था, इस ख़सरा नंबर की भूमि निकोलस टोप्पो पिता बघे, तोलमा, तसहील मुकडेगा के नाम भू-अभिलेखों में दर्ज़ है, बावजूद इसके गांव के ही बीडीसी अब्राहम टोप्पो, इनोश टोप्पो, अरुण टोप्पो, अभिशय टोप्पो द्वारा तक़रीबन दर्ज़न भर घातक धारदार हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर भूस्वामी निकोलस टोप्पो के परिवार के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई और जोताई बोवाई कार्य में लगे ट्रैक्टर को पैरा का ढेर बनाकर पेट्रोल डीज़ल की मदद से जला दिया गया।

पीड़ित पक्ष की शिक़ायत के आधार पर दर्ज़ एफ़आईआर के तहत् आरोपियों की धरपकड़ नहीं की जा सकी है, लिहाज़ा पीड़ित पक्ष न्याय की आस में संवेदनशील एसडीओपी धर्मजयगढ़ के पास गुहार लगाने की तैयारी में है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment