
डेस्क खबर खुलेआम
घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार सुनील सिंह ठाकुर ने कल मुख्य मंत्री की ऑनलाइन बैठके में नगर पंचायत घरघोड़ा के विकास के अपनी मंशा जताई है जानकारी अनुसार कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरघोड़ा की जनता की हाल चाल ऑनलाइन के माध्यम से पूछे। वही अध्यक्ष पद के दावेदार सुनील सिंह ठाकुर नगर के बगमुडा तालाब के बदहाल स्थिति से निजात पाने नगर में जमीन आबादी पट्टा वितरण, मंगल भवन, माइनिंग कॉलेज, उद्यान निर्माण, कुरकुट नदी से पानी लाकर वार्डो में बड़ा टंकी निर्माण सहित सड़क, नाली और बिजली व्यवस्था जैसे विकास कार्यों के लिए राशि की मांग किया गया है सुनील ठाकुर की मांग पर मुख्य मंत्री ने विकास कार्य के लिए राशि की कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरघोड़ा से आत्मीय संबंध होने की बात कहते हुए सभी 15 पार्षदों और अध्यक्ष को जीत कर मुख्यमंत्री आवास आने का न्योता दिया