भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शीर्ष आदिवासी नेता नंदकुमार साय को प्रदेश कांग्रेस की भुपेश सरकार ने सीएसआईडीसी का चेयरमैन नियुक्त किया है।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।राज्य सरकार द्वारा साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है। जशपुर जिले के दिग्गज आदिवासी नेता को बड़ी जवाबदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।