---Advertisement---

जंगल में मिला हाथी का शव .. हाथी की संदिग्ध मौत से वन विभाग में हड़कंप

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5396818

खबर खुलेआम

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत की आशंका, नवागांव-बरतापाली के जंगल में मिला शव

रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ वन मंडल के नवागांव-बरतापाली के जंगल में एक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जंगल में हाथी की मौत की खबर सामने आते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हाथी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, नवागांव-बरतापाली जंगल में हाथी का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई।

5396847

मौके पर पहुंची टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर बिजली करंट से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्राकृतिक कारण अथवा किसी अन्य वजह से हाथी की जान गई है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जंगल में हाथी की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई ? क्या हाथी बिजली करंट का शिकार हुआ है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है ? इन सभी सवालों के जवाब वन विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment