
खबर खुलेआम

रायगढ़। बच्चों के लिए पढ़ाई को केवल किताबों और कक्षा तक सीमित रखने के बजाय उसे आसपास के परिवेश, त्योहारों और परंपराओं से जोड़ दिया जाए तो सीखने की प्रक्रिया अधिक सहज और रोचक बन जाती है। इसी सोच के साथ कुंजेडबरी प्राथमिक स्कूल में एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) के तहत ‘दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए’ गतिविधि आयोजित की गई। शिक्षिका लक्ष्मी ओगरे ने कार्तिक एकादशी और दीप एवं तुलसी की परंपरा को आधार बनाकर बच्चों को भाषा, रचनात्मकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां दीं।गतिविधि की शुरुआत बच्चों को कार्तिक एकादशी के बारे में सरल भाषा में जानकारी देने के साथ हुई। उन्हें दीपक, फूल और तुलसी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया। इसके बाद इनसे जुड़े शब्दों की पहचान कराते हुए शब्द पठन और वाक्य निर्माण का अभ्यास कराया गया।

बच्चों ने अपनी कल्पना और समझ के आधार पर तुलसी एवं दीपक के चित्र बनाए और उनमें रंग भरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।इस गतिविधि का उद्देश्य केवल त्योहार से जुड़ी जानकारी देना नहीं, बल्कि उसके माध्यम से बच्चों में बुनियादी भाषा कौशल और व्यवहारिक समझ विकसित करना भी रहा। बच्चों को स्वच्छता, प्रकृति और आपसी सहयोग के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही पेड़-पौधों की देखभाल और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने पर जोर दिया गया।एफएलएन के तहत आयोजित इस तरह की गतिविधियों में बच्चों को देखकर, सुनकर, बोलकर, पढ़कर और स्वयं करके सीखने का अवसर मिलता है। त्योहारों से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से जहां बच्चे अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझते हैं, वहीं शब्दों की पहचान, विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मक कौशल का भी विकास होता है। कुंजेडबरी प्राथमिक स्कूल की यह पहल पढ़ाई को आनंददायक बनाने के साथ बच्चों को जीवनोपयोगी मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है।त्योहार बना सीखने का माध्यमकार्तिक एकादशी और दीप-तुलसी की परंपरा को आधार बनाकर बच्चों को शब्द पहचान, शब्द पठन, वाक्य निर्माण और चित्रकला का अभ्यास कराया गया। त्योहार से जुड़ी चीजों के माध्यम से बच्चों ने नई जानकारियां हासिल कीं और अपनी कल्पनाशीलता को चित्रों के जरिए अभिव्यक्त किया। संस्कृति के साथ पर्यावरण का संदेशगतिविधि में बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने, पेड़-पौधों की देखभाल करने, प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और मिल-जुलकर काम करने का महत्व समझाया गया। इस तरह सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहयोग जैसे जीवन मूल्यों को भी सीखने का अवसर मिला।





