---Advertisement---

पत्नी की सिर पर लोहे के पाना से जानलेवा हमला .. आरोपी पति गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 10 31 13 00 35 20 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce912

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर / 4.08.2026 को प्रार्थी जयराम तिर्की उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम झक्कड़पुर, थाना पत्थलगांव द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 03.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे उसके पिता सुखसाय तिर्की ने फोन कर सूचना दी कि करम साय तिर्की जो कि प्रार्थी का भाई है ने अपनी पत्नी नबिना तिर्की के सिर पर मोटरसाइकिल के चक्के का नट खोलने एवं कसने में उपयोग किए जाने वाले लोहे के रिंग पाना से हमला कर दिया है। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल घर पहुंचा, जहां उसकी भाभी नबिना तिर्की के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी तथा खून निकल रहा था।प्रार्थी को उसके पिता ने बताया कि घटना के समय आरोपी करम साय अपने कमरे में लोहे का रिंग पाना खोज रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी नबिना तिर्की द्वारा पूछने पर कि वह क्या खोज रहा है,

5085399

आरोपी आक्रोशित हो गया और उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम पूछने वाली कौन होती हो, आज तुम्हें जान से मार दूंगा। ऐसा कहते हुए आरोपी ने जान से मारने की नीयत से लोहे के रिंग पाना से अपनी पत्नी के सिर पर लगातार तीन बार वार कर दिया, जिससे उसके सिर में तीन जगह गंभीर चोटें आईं।घायल पीड़िता को उपचार हेतु डिवाइन अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 166/2026, धारा 109(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसे गंभीर प्रकृति की चोटें आना लेख किया गया है। प्रार्थी, पीड़िता एवं अन्य गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपी करम साय तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पता साजी की जा रही थी, कि इसी दौरान दिनांक 30.10.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने गृह ग्राम में देखा गया है, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल ग्राम झक्कड़पुर जाकर घेराबंदी कर आरोपी करम साय तिर्की को हिरासत में लिया गया। आरोपी करम साय तिर्की से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का रिंग पाना बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment