---Advertisement---

शौच के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म … आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5071056

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर /26.10.2026 को थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के 34 वर्षीय प्रार्थी, जो पीड़िता का भाई है, ने थाना तुमला में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.10.2026 की शाम लगभग 06:30 बजे वह शौच के लिए मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे भदरा झाड़ी की ओर से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह तत्काल उस दिशा में दौड़कर गया, जहां उसने अपनी 37 वर्षीय दिव्यांग बहन, जो बोलने में असमर्थ है, के साथ गांव के ही चंद्रहास कुमार को खेत के पास दुष्कर्म करते हुए देखा। प्रार्थी को मौके पर आता देखकर आरोपी अपने कपड़े, पर्स एवं मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर वहां से भाग गया।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रहास कुमार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 64(1), 64(2)(i) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना तुमला पुलिस ने आरोपी चंद्रहास कुमार को हिरासत में लिया तथा पीड़िता का विधिवत मेडिकल परीक्षण कराया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने एवं प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण मे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील है। थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment