---Advertisement---

20 वर्षीय युवक की घर में फंदे पर लटका मिला शव

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5058276

डेस्क खबर खुलेआम

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम अमोरा में एक 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान दीपक पटेल, पिता दशरथ पटेल, के रूप में हुई है। युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक पटेल ने कथित तौर पर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी, तो घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।बताया जा रहा है कि दीपक शांत स्वभाव का युवक था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिजन और ग्रामीण हैरान हैं। फिलहाल उसकी मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment