---Advertisement---

पचमढ़ी शिविर के लिए रवाना हुए सामारुमा के 6 विद्यार्थी .. साहसिक गतिविधियों से निखरेगा व्यक्तित्व

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4999093

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़ से / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

तमनार, रायगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में शामिल होने के लिए शासकीय हाई स्कूल सामारुमा, विकासखंड तमनार, जिला रायगढ़ के छह विद्यार्थी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के दिशा-निर्देश एवं विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण शिविर में शामिल होने का अवसर मिला है। शिविर में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों में आशा यादव, निकिता यादव, वर्षा एक्का, सुभाष यादव, निखिल यादव एवं कुणाल यादव शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को शिविर के माध्यम से साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही जीवनोपयोगी कौशल सीखने का अवसर प्राप्त होगाभारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सेवा भावना विकसित करना है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

4999090

आज के समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और जीवनोपयोगी कौशल भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सूझबूझ से निर्णय लेने के लिए तैयार करते हैं।ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को इस तरह के राज्य स्तरीय एवं साहसिक प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता का अवसर मिलना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नई चीजें सीखने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।विद्यार्थियों की इस सहभागिता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने सभी छह विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा, सफल प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि विद्यार्थी पचमढ़ी शिविर से प्राप्त ज्ञान, अनुभव और कौशल को अपने जीवन में अपनाते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेंगे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment