---Advertisement---

वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा तमनार .. निकली कांग्रेस की विशाल बाइक रैली

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4952785

खबर खुलेआम

तमनार , 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के नेतृत्व में शुक्रवार को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के बुलंद नारों के साथ विशाल बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्राम डोलेसरा से तमनार तहसील मुख्यालय तक निकली इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह और संगठन की एकजुटता देखने को मिली। रैली के दौरान चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम डोलेसरा स्थित गांधी मंदिर में पूजा-अर्चना एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के विचारों को स्मरण करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, जनता के मताधिकार के सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों के बीच बाइक रैली तमनार के लिए रवाना हुई।रैली के दौरान महादेव पटनायक की ओजस्वी हुंकार कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। उनके जोशीले अंदाज और आंदोलन को प्रभावी बनाने के आह्वान से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। युवा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। बुलंद नारों के बीच निकली रैली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश और संगठनात्मक सक्रियता को प्रदर्शित किया।ग्राम डोलेसरा से शुरू हुई बाइक रैली बांधापाली, पाता, कोंजमूड़ा और हुगरा डिपा होते हुए तमनार तहसील मुख्यालय पहुंची। रैली के पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। तमनार तहसील कार्यालय के समीप पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन किया गया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन एवं बाइक रैली में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मानिक चंद पटनायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के अध्यक्ष रूपेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बब्लू साहू, तमनार की सरपंच गुलाबी सिदार, डोलेसरा के सरपंच नानी राम पैकरा, कुंजमुरा के सरपंच ललित खेस, संजू साहू एवं गिरधारी निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों का सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।डोलेसरा के गांधी मंदिर से शुरू होकर तमनार तहसील मुख्यालय तक पहुंची इस बाइक रैली ने क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। महादेव पटनायक की हुंकार, कार्यकर्ताओं का उत्साह और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के गूंजते नारों के बीच विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment