---Advertisement---

फंदे पर झूलता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव .. शिनाख्त में जुटी पुलिस .. पुलिस ने जारी किया नंबर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4922060

खबर खुलेआम

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरसिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है, ताकि घटना से संबंधित तथ्यों का पता लगाया जा सके। चक्रधर नगर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल थाना चक्रधर नगर, रायगढ़ से संपर्क करें।

संपर्क नंबर:- 9479193210- 8462892939 पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान कराने में सहयोग करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment