---Advertisement---

बलात्कार का आरोपी अस्पताल में ले रहा है मौज .. पुलिस कर्मी .. मोबाइल चलाते VIDEO वायरल .. सीएसपी ने कहा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4906990

डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दुष्कर्म के आरोपी का अस्पताल में आराम करते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में आरोपी पवन महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल पर बातचीत करते और गुटखा खाते नजर आ रहा है। वहीं, उसकी निगरानी में तैनात दो पुलिस आरक्षक भी बगल के बेड पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में सीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी पवन महतो के खिलाफ सिविल लाइन थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार करता रहा। जमीन के सौदे के दौरान हुई थी पहचान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोरबा के खरमोरा इलाके में रहती है। पति की मौत के बाद वह अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। महिला के मुताबिक, 14 अप्रैल 2022 को सतरेंगा में पिकनिक के दौरान उसकी मुलाकात पवन महतो से हुई थी। पवन एक पावर प्लांट में काम करता है। उसकी चार डिसमिल जमीन बिकवाने के सिलसिले में दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी।महिला ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल 2023 को पवन उसे रामपुर हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले गया, जहां उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का भरोसा देता रहा। महिला का आरोप है कि बार-बार शादी की बात टालने से परेशान होकर उसने 8 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने 10 अक्टूबर को पवन महतो को पकड़ा था।

4394002

आरोपी और पुलिसकर्मी

सीएसपी

इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी ने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, आरोप लग रहे हैं कि आरोपी जेल जाने से बचने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ है। इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच मीडियाकर्मियों द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी मोबाइल चलाते और गुटखा खाते दिखाई दे रहा है। उसकी सुरक्षा में तैनात दो आरक्षक भी बगल के बेड पर आराम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सीएसपी ने मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment