---Advertisement---

ढाबा के पीछे चल रहें जुवा फड़ से 9 जुवाड़ी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4905323

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर 11.10.2526को रात्रि करीबन 12.00बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुड़ापारा में एक ढाबा के पीछे कुछ लोग जुआ का फड़ लगाए हैं, व ताश पत्ती से रुपए पैसे का दांव लगाकर कर जुआ खेल रहे हैं। जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान, मुड़ापारा में ढाबा के पास घेर बंदी की गई , जहां पुलिस के द्वारा जुआ खेलते 09 जुआड़ीयों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः -01. मुकेश यादव उम्र 45वर्ष, निवासी मुड़ा पारा थाना पत्थलगांव।02. शरद बेहरा उम्र 38 वर्ष निवासी पाकरगांव।3. धनुमणि यादव उम्र 39 वर्ष, निवासी पाकरगांव।4. मधु सुदन यादव उम्र38 वर्ष निवासी करंगाबहाल।5. मो फुल हसन उम्र 24 वर्ष निवासी मुड़ा पारा।6. घनश्याम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी कछार।7. दीपक बेहरा उम्र वर्ष 34 निवासी पाकरगांव।8. हरि जायसवाल उम्र 36 वर्ष निवासी पाकरगांव 9. मनोज अम्बस्त उम्र 45वर्ष निवासी पाकरगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ ग।का निवासी होना बताया पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआड़ीयों के कब्जे से जुआ फड़ का 63हजार 470 रु नगद,52पत्ती ताश की गड्डी को जप्त किया गया । मामले में पुलिस के द्वारा उक्त सभी 09 जुआडीयो के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 3(2) जुआ एक्ट,के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। मामले में डी आई जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस जुआ के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, पत्थलगांव क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9लोगों को पकड़ा है,जुआड़ीयों से 63हजार 470रु नगद तथा ताश पत्ती, को जप्त किया गया है , जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment