---Advertisement---

जिला पंचायत अध्यक्ष ने महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4832248

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर, 5 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय द्वारा आज जिले के महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की स्थिति एवं विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी ली।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

4832243

उन्होंने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समुचित एवं शीघ्र निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।उन्होंने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने, विद्यार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने पर भी जोर दिया।

4832260

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य श्री विजय कुमार सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष के निज सहायक रवि मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment