---Advertisement---

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव .. सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20261004 WA00202

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

जशपुर। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा के उद्देश्य से संकल्पित संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ समग्र विकास मंच के तत्वावधान में जशपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, पार्षद राजू गुप्ता सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह के आयोजक संजय मैथिली, मीना भारद्वाज, गीता झा एवं उनके सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक बच्चों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं। एक शिक्षक द्वारा तैयार की गई पीढ़ी ही आगे चलकर समाज और देश के विकास में योगदान देती है।

IMG 20261004 WA00282

उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इसलिए शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना वास्तव में आने वाली पीढ़ियों को बेहतर बनाने वाले प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने समारोह में सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और योगदान से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।सालिक साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा और युवाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

4824493

मुख्यमंत्री साय भी विभिन्न अवसरों पर शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कहते रहे हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी, आईआईएम, एम्स और ट्रिपल आईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़े हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायतों को सशक्त बनाने पर भी सरकार का जोर है।सालिक साय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में शिक्षक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को साथ लेकर आगे बढ़ने से ही विकसित और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सकता है।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भी शिक्षकों समाज सेवीयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों समाज सेवी, एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment