---Advertisement---

करंट की चपेट में ग्रामीण की मौत .. अवैध विद्युत तार बिछाने वाला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4613509

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार में अवैध रूप से विद्युत प्रवाह किए जाने से ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रशेखर चन्द्रा (60 वर्ष), निवासी कटौद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चन्द्रशेखर चन्द्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा। मवेशियों को वहां से हटाने के दौरान वह बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में करंट प्रवाहित किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई।पूछताछ में आरोपी चंद्र शेखर द्वारा विद्युत तार में करंट प्रवाहित किए जाने कि बात कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment