---Advertisement---

स्कूल टाइम में शिक्षिका की रील वायरल पढ़ाई के बीच रील बनाने पर उठे सवाल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4503536

खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक शिक्षिका स्कूल परिसर के अंदर रील बनाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो स्कूल टाइमिंग के दौरान बनाया गया। अब सवाल उठ रहा है कि जब स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का समय था तब रील बनाने के लिए समय कैसे मिला ? वायरल वीडियो में शिक्षिका स्कूल परिसर में कैमरे के सामने रील बनाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

हालांकि वीडियो किस तारीख और समय का है और उस दौरान शिक्षिका की ड्यूटी क्या थी इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन से जांच की मांग उठ रही है। सवाल यह भी है कि अगर वीडियो वास्तव में स्कूल टाइम में बनाया गया है तो क्या विभागीय नियमों के तहत इसकी अनुमति थी?सवाल यह भी उठ रहा है कीक्या स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए है या सोशल मीडिया रील बनाने के लिए ? क्या शिक्षा विभाग वायरल वीडियो की जांच करेगा ? और अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो क्या कार्रवाई होगी ? बहरहाल अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग क्या संज्ञान लेता है और जांच के बाद क्या तस्वीर सामने आती है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment