
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर / दिनांक 05.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रान्तर्गत श्रीनगर रोड महेश भवन के पास ख़ाली मैदान में एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आदित्य पांडे तथा सहायक पुलिस आयुक्त (उरला)सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जितेश यादव निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट nitrosun-10 रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जितेश यादव से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने तथा बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जितेश यादव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे प्रतिबंधित नशीली टेबलेट nitrosun-10 कुल 84नग, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 35,000/- रूपये को जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 391/2026 धारा 21 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में बैकएंड एवं फॉरवर्ड लिंकेज पर कार्यवाही की जा रही है ।*गिरफ्तार आरोपी- जितेश यादव उर्फ जित्तु पिता कमलेश यादव उम्र 22 साल पता शहीद नगर साहू आटा चक्की दुर्गा मंदिर के पास थाना खमतराई जिला रायपुर*




