---Advertisement---

ट्रक कि टक्कर से क्रेटा के उड़े परखच्चे .. एक युवक की मौत , तीन घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4410353

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर / खरोरा। खरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार शिवम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। चिकित्सकों की निगरानी में तीनों घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर के मौके से फरार होने कि जानकारी सामने आ रही है।

4394002
4409829 1

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment