---Advertisement---

ट्रैक्टर ट्राली का टायर उड़ा ले गए चोर ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4366837

खबर खुलेआम

लैलूँगा। लैलूँगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में चोरों का आतंक देखने को मिला है। गुरुवार 27 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने गांव में खड़े एक ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसमें लगे टायर चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब ट्रैक्टर मालिक उदय राठिया बनेकेला जो रिटायर्ड पुलिस कर्मी बताया जा रहा है को चोरी की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।

f61730c2 5a09 4bab 95ce 755445719632 1 all 24260

ट्रैक्टर से टायर गायब मिलने के बाद गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले को संज्ञान लेते हुए अज्ञात चोरों तक कब पहुंचती है और चोरी गए टायरों को बरामद कर आरोपियों पर कार्रवाई करती है।

4357365

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment